पटना के मौलाना मजहरुल हक विवि ने जारी किया एमए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम

Patna News: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय ने एमए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं 12 जून से 17 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी.

Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय ने एमए प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस) परीक्षा 2025-27 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह परीक्षा पत्रकारिता एवं जनसंचार, अरबी, फारसी, उर्दू, अंग्रेजी और इस्लामिक अध्ययन विषयों के नियमित एवं गैर-कॉलेजिएट छात्रों के लिए आयोजित होगी.

12 जून से शुरू होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाएं 12 जून से 17 जून तक एक पाली में आयोजित की जाएंगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी.

यह है परीक्षा कार्यक्रम

12 जून को सीसी-1, 13 जून को सीसी-2, 15 जून को सीसी-3, 16 जून को सीसी-4 और 17 जून को एईसीसी-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

समय पर केंद्र पहुंचने की अपील

परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. अब्दुल रहीम सफी ने सभी छात्र-छात्राओं से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है.

ALSO READ: पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के 22 कॉलेजों में सक्रिय होगी NSS इकाई, पांच गांवों को लिया जाएगा गोद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >