बिहार बाल भवन में किलकारी के ‘चक धूम-धूम’ समर कैंप का भव्य आगाज, 21 जून तक चलेगा प्रशिक्षण

Patna News: किलकारी बिहार बाल भवन में ‘चक धूम-धूम’ समर कैंप का भव्य आगाज हुआ, जहां बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया. यह समर कैंप 21 जून तक चलेगा, जिसमें बच्चों को विभिन्न सांस्कृतिक और शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
किलकारी बिहार बाल भवन में रविवार से बच्चों का बहुप्रतीक्षित समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ शुरू हो गया। इस समर कैंप का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया, जबकि सोमवार से इसके नियमित प्रशिक्षण सत्र शुरू हो गए.

7 बजे से 7 बजे तक चलेगा प्रशिक्षण सत्र

किलकारी प्रशासन के अनुसार यह समर कैंप 21 जून तक चलेगा.इसमें बच्चों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं. हर दिन बच्चों को 20 से अधिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा उद्घाटन समारोह

उद्घाटन अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. संगीत प्रशिक्षिका श्यामा झा के निर्देशन में बच्चों ने मधुर संगीत प्रस्तुत किया, जिसने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया.

भरतनाट्यम और ताइक्वांडो ने बटोरी सराहना

माधव थीम पर आधारित भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब सराहना हासिल की. इस प्रस्तुति को किलकारी की पूर्व छात्रा कृति कुमारी ने तैयार किया था, जो वर्तमान में चेन्नई के कलाक्षेत्र में अध्ययनरत हैं.

मार्शल आर्ट्स और कराटे का शानदार प्रदर्शन

मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन में प्रशिक्षक मुन्ना जी के नेतृत्व में 30 बच्चों ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया, जबकि कन्हैया कुमार के निर्देशन में 60 बच्चों ने कराटे के हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिससे दर्शक रोमांचित हो उठे.

रेन डांस ने बांधा समां

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा 100 बच्चों द्वारा एक साथ प्रस्तुत फ्री स्टाइल रेन डांस रहा, जिसने पूरे समारोह को यादगार बना दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

ALSO READ: पटना दानापुर के नरगदा मध्य विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ, 1 से 30 जून तक चलेगा कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >