खगौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के जेवरात बरामद, महिला समेत 4 स्वर्ण कारोबारी गिरफ्तार

Patna News: खगौल पुलिस ने दो घरों से चोरी हुए जेवरात बरामद कर दाई का काम करने वाली महिला समेत चार ज्वेलर्स कारोबारियों को गिरफ्तार किया. कई दुकानों से चोरी के गहने बरामद हुए.

Patna News: (संजय पांडेय की रिपोर्ट) खगौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो घरों से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिये हैं. मामले में घर में दाई का काम करने वाली एक महिला समेत चोरी के गहने खरीदने वाले चार स्वर्ण कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है.

शिकायत के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि बड़ी खगौल मूलछड़ी तल निवासी अजय कुमार ने खगौल थाने में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके घर तथा कोथवां निवासी पंकज कुमार के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गये हैं. शिकायतकर्ता ने अपने घर में काम करने वाली कविता देवी पर चोरी का शक जताया था.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी महिला कविता देवी, जो अनील कुमार की पत्नी बतायी जाती है, को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में खुला चोरी के गहनों का राज

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने चोरी किये गये सभी जेवरात जयराम बाजार, मोती चौक और अन्य जगहों पर स्थित ज्वेलर्स दुकानों में बेच दिये हैं. जानकारी मिलने के बाद खगौल एसएचओ रंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर विभिन्न ज्वेलर्स दुकानों में छापेमारी की गयी.

छापेमारी में बरामद हुए चोरी के गहने

पुलिस छापेमारी के दौरान विभिन्न दुकानों से चोरी के जेवरात बरामद किये गये। इनमें:

  • पार्वती ज्वेलर्स, पेठिया गली के मालिक रीजू कुमार के यहां से चोरी की दो अंगूठियां बरामद हुईं.
  • अंशु ज्वेलर्स, आर्य समाज रोड के मालिक राजू रंजन प्रसाद के यहां से एक जोड़ी झुमका बरामद किया गया.
  • सृष्टि ज्वेलर्स, जयराम बाजार के दीपक प्रसाद गुप्ता के यहां से चोरी का एक लॉकेट बरामद हुआ.

कम दाम में खरीदे गये थे चोरी के गहने

एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि गिरफ्तार सभी ज्वेलर्स दुकान मालिकों ने आरोपी महिला से कम कीमत पर चोरी के जेवरात खरीदे थे. पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.

Also Read: सरकारी जमीन पर गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, बिहार सरकार लाने जा रही नया कानून, मंत्री ने क्या-क्या बताया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >