पटना जीपीओ में पोस्टमैन के रिक्त पदों पर जीडीएस कर्मियों की तैनाती की तैयारी

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन) पटना जीपीओ में पोस्टमैन के कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े होने के कारण डाक वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन) पटना जीपीओ में पोस्टमैन के कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े होने के कारण डाक वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है. कर्मचारियों की कमी की वजह से आम लोगों तक समय पर डाक पहुंचाने में परेशानी हो रही है. स्थिति को देखते हुए पटना जीपीओ प्रशासन ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) कर्मियों को अस्थायी रूप से पोस्टमैन के पद पर कार्य करने का अवसर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में पात्र एवं इच्छुक जीडीएस कर्मियों से आवेदन मांगे गए हैं. पटना साहिब डिवीजन और गया डिवीजन के अधिकारियों से योग्य और इच्छुक जीडीएस कर्मियों के नाम जल्द से जल्द पटना जीपीओ भेजने का अनुरोध किया गया है, ताकि रिक्त पदों पर तैनाती कर डाक वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके. उप मुख्य डाकपाल (प्रशासन), पटना जीपीओ ने बताया कि पोस्टमैन के रिक्त पदों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने और डाक वितरण प्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: संत माइकल हाई स्कूल में 12वीं के टॉपर्स सम्मानित, मेधावी छात्रों के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >