Video: पटना में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच खूब चले लाठी-डंडे, बीच रोड पर भयंकर बवाल

Patna News: पटना में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान जिसके हाथ में जो कुछ भी मिल रहा, उसी से मारपीट करते हुए दिखे. बीच रोड पर जमकर बवाल हुआ. इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

पटना में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता

Patna News: पटना में कांग्रेस कार्यालय के सामने जमकर बवाल हुआ. बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले. वीडियो में देखा गया कि कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी का झंडा हाथों में लिए हुए थे. लेकिन अचानक खूब बवाल हो गया. एक समय तो ऐसा भी आया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे.

इस वजह से है गुस्से में बीजेपी कार्यकर्ता

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के कार्यकर्ता पीएम मोदी को लेकर इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द को लेकर बेहद गुस्से में थे. इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता सदाकत आश्रम यानी कि कांग्रेस ऑफिस के बाहर कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस में घुसने लगे थे. इसी दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया. देखते ही देखते दोनों पार्टी के कार्यकर्ता भिड़ गए.

पुलिसकर्मियों को करना पड़ा हस्तक्षेप

ऐसे में बीच बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई. इस दौरान गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई. साफ तौर पर देखा जा सकते है कि मामले ने तूल पकड़ लिया है. हंगामा बढ़ता चला गया.

Also Read: Bihar News: बिहटा के इस स्कूल में बच्चों का भविष्य अंधेरे में, गंदगी के बीच दम तोड़ रही शिक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >