फतुहा में गंगा घाट पर बड़ा हादसा, 15 वर्षीय किशोर डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Patna Neews: पटना के फतुहा स्थित मस्ताना गंगा घाट पर शनिवार को स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया.

Patna Neews: (एस के सिंह की रिपोर्ट) पटना के फतुहा स्थित मस्ताना गंगा घाट पर शनिवार को स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. 15 वर्षीय किशोर गंगा नदी के गहरे पानी में डूब गया और लापता हो गया. घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में गया किशोर

फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी अखिलेश यादव का 15 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मस्ताना गंगा घाट पर स्नान करने गया था. स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया. घटना के बाद साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिससे घाट पर हड़कंप मच गया.

बचाने की कोशिशें हुईं नाकाम, नाविक भी उतरे नदी में

स्थानीय लोगों और घाट पर मौजूद नाविकों ने किशोर को बचाने के लिए तुरंत नदी में उतरकर खोजबीन शुरू की. हालांकि, तेज धारा और गहराई के कारण किशोर का कोई पता नहीं चल सका. घटना के बाद पूरे घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई

पुलिस और गोताखोरों की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. गंगा नदी में किशोर की तलाश लगातार जारी है. समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घाट पर जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोग घाट पर पहुंचकर रो-रोकर बेहाल हो गए. घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, लोगों ने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके. फिलहाल प्रशासन की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ALSO READ:पटना में मानसून से पहले बड़ा एक्शन! रात 10 से 12 बजे तक नालों का होगा निरीक्षण, अधिकारियों को सड़कों पर उतरने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >