पटना में आंधी-तूफान का कहर: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, दो लोग दबे, एक की मौत

Patna News: पटना के दानापुर इलाके में तेज आंधी-तूफान के दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से दो लोग मलबे में दब गए. जिसमें से एक की मौत हो गई है.

Patna News: पटना से सटे दानापुर के रुकनपुरा देवी स्थान इलाके में बुधवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एक निर्माणाधीन इमारत के छठे तल्ले से अचानक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोग मलबे में दब गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना काफी भयावह थी और दीवार अचानक तेज हवा के दबाव से गिर गई.

एक की मौत, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सन्नी कुमार को राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, एक अन्य घायल का इलाज कुर्जी होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया. जिसमें से एक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

निर्माणाधीन भवन बताया जा रहा है

जानकारी के अनुसार, यह निर्माणाधीन बिल्डिंग नंद किशोर सिंह की बताई जा रही है. तेज आंधी के कारण दीवार कमजोर होकर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. दानापुर थाना के थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण भवन की दीवार गिरने से दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने एक की मौत की पुष्टि की है.

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निर्माण कार्य में कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई थी.

Also Read: बक्सर में तेज आंधी-बारिश ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, रघुनाथपुर स्टेशन पर ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़, रेल यातायात प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >