पटना के दानापुर में एनएच-30 की बदहाल हालत, 1 से 1.5 फीट गड्ढों और जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा

Patna News: दानापुर के दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास एनएच-30 पर 1 से 1.5 फीट गहरे गड्ढे और जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है. नाले का पानी सड़क पर बहने से गड्ढे और बढ़ गए हैं.

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट)
पटना जिले के दानापुर में एनएच-30 की हालत बेहद खराब हो गई है. दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और लगातार जलजमाव के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

सड़क पर 1 से 1.5 फीट तक गहरे गड्ढे

जानकारी के अनुसार एनएच-30 पर कई जगह 1 से 1.5 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं. सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है और अचानक हादसे का खतरा बना रहता है.

नाले का पानी सड़क पर बहने से बिगड़ी स्थिति

दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे नाले का पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इसी कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और हालात और खराब हो गए हैं.

लगातार हादसों का खतरा, कई लोग हो चुके शिकार

स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों और जलजमाव के कारण कई बाइक और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. कुछ मामलों में जानमाल का नुकसान भी हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी है.

विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन मरम्मत या सुधार का काम शुरू नहीं हुआ है.

अधूरे नाला निर्माण से बढ़ी समस्या

नप क्षेत्र के वार्ड-1 में अधूरा नाला निर्माण और साफ-सफाई न होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। नाले की नियमित उड़ाही न होने से ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है.

अतिक्रमण भी बना जलनिकासी में बाधा

स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 फीट की गली में अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित हो रही है, जिससे पानी सड़क पर जमा हो जाता है और स्थिति और बिगड़ जाती है.

अधिकारियों के गुजरने के बावजूद समाधान नहीं

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग से कई बार मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

पार्षद प्रतिनिधि और एसडीओ का बयान

पार्षद प्रतिनिधि नरेश कुमार ने बताया कि अधूरे नाला निर्माण के कारण यह समस्या बनी हुई है और कई बार विभाग को पत्र भेजा गया है. वहीं एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि पथ निर्माण विभाग और नगर परिषद को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, BA में 212छात्राओं का चयन; कैंपस में नामांकन को लेकर उमड़ी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >