पटना के दानापुर में 1025 अग्निवीरों का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण! परेड में गूंजा देशभक्ति का जोश, माता-पिता बने गवाह

Patna News: पटना के दानापुर में बिहार रेजिमेंट सेंटर के परेड ग्राउंड में 1025 अग्निवीरों ने देश सेवा की शपथ लेकर पासिंग आउट परेड पूरी की. परेड के दौरान कदमताल और अनुशासन के बीच पूरा मैदान देशभक्ति के जोश से गूंज उठा और जवानों के चेहरे पर गर्व साफ दिखाई दिया.

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट)
पटना के दानापुर में बिहार रेजिमेंट सेंटर के परेड ग्राउंड में रविवार को देशभक्ति और गर्व का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब अग्निवीर योजना के तहत सातवें बैच के 1025 जवानों ने पासिंग आउट परेड के दौरान देश सेवा की शपथ ली. हरे रंग की वर्दी और रंग-बिरंगी टोपी पहने इन जांबाजों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

कदमताल के साथ मैदान में गूंजा देशभक्ति का जोश

सुबह जैसे ही अग्निवीरों ने कदम से कदम मिलाकर परेड ग्राउंड में प्रवेश किया, पूरे मैदान में देशभक्ति का माहौल बन गया. हाका द्वार से परेड मैदान तक उनका मार्च अनुशासन और जोश का प्रतीक रहा, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं.

भावी सैनिकों ने लिया देश सेवा का संकल्प

परेड के दौरान अग्निवीरों के चेहरों पर भारतीय सेना का हिस्सा बनने की खुशी साफ झलक रही थी. इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने तक का वचन लिया, जिससे माहौल भावुक और गर्व से भर गया.

उच्च सैन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण और दिया संदेश

इस अवसर पर मेजर जनरल जय सिंह बैंसल (एसएम), कर्नल ऑफ रेजिमेंट सह असम राइफल के सहायक निदेशक ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों को उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिज्ञा हमेशा याद रखनी चाहिए और मातृभूमि की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर हुए सम्मानित

कार्यक्रम में वीवेस्ट फायरिंग में अग्निवीर दयाराम चिछम, वेस्ट पीटी में अग्निवीर निर्मल नागेशिना और वेस्ट ड्रिल में अग्निवीर गुलाब धुर्वे को सम्मानित किया गया. इन सभी के साथ उनके माता-पिता को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया.

धार्मिक शपथ के साथ संपन्न हुआ भावुक क्षण

अंतिम चरण में अग्निवीरों ने देश की गरिमा, सुरक्षा और आवश्यकता पड़ने पर मातृभूमि के लिए प्राणों का बलिदान देने की शपथ ली. इस दौरान सेना के धार्मिक शिक्षकों ने उन्हें शपथ दिलाई, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया.

परिवारों ने देखा गर्व से भरा ऐतिहासिक पल

इस गौरवपूर्ण अवसर पर अग्निवीरों के माता-पिता, भाई-बहन और अन्य परिजन भी मौजूद रहे. सभी ने अपने बच्चों को देश सेवा की शपथ लेते हुए गर्व और भावुकता के साथ देखा.

ALSO READ: पटना में नौकरी गारंटी जैसा कोर्स शुरू! गंगा देवी कॉलेज ने खोला बैंकिंग-फाइनेंस में एडमिशन, 100% प्लेसमेंट का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >