पटना में घर में सोते रहे लोग, चोरों ने 8 लाख के गहने और कैश उड़ाए, इलाके में दहशत

Patna News: पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंकमेंस कॉलोनी में चोरों ने एक किराए के फ्लैट को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय घर के लोग सो रहे थे. चोरों ने दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी से करीब 8 लाख रुपये के गहने व 85 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए.

Patna News: (शुभम कुमार की रिपोर्ट)

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंकमेंस कॉलोनी में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. चोरों ने एक किराए के फ्लैट को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपये के गहने और 85 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

रात में सोते रहे घरवाले चोरों ने की बड़ी वारदात

जानकारी के अनुसार, सन्नी प्रकाश के फ्लैट में परिवार के लोग सो रहे थे. इसी दौरान चोरों ने दरवाजे का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती गहने और नकदी चोरी कर ली.

अलमारी तोड़कर ले गए 8 लाख के गहने और कैश

चोरों ने घर में रखी अलमारी को निशाना बनाया और करीब 8 लाख रुपये के आभूषण व 85 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. घटना के बाद घरवालों को सुबह इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने चित्रगुप्त नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द खुलासा करने की कोशिश की जा रही है.

इलाके में पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. खासकर होली के आसपास चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है.

ALSO READ: BSEB इंटर नामांकन का बड़ा मौका, 1 जून तक आवेदन का अंतिम अवसर, OFSS पोर्टल फिर खुला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >