Patna News: कुएं में मिला लापता बैंक मैनेजर का शव, स्कूटी और चप्पल भी बरामद, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Patna News: पिछले कुछ दिनों से लापता बैंक मैनेजर अभिषेक वरुण की डेड बॉडी आज पटना के बेउर इलाके में एक कुएं से बरामद की गई. शव के पास ही उनकी स्कूटी और चप्पल भी मिली हैं. यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली रही. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Patna News: पटना के बेउर इलाके से बैंक मैनेजर की डेड बॉडी मंगलवार को बरामद की गई. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बैंक मैनेजर अभिषेक वरुण पिछले कुछ दिनों से लापता थे, जिनकी खोजबीन लगातार की जा रही थी. आज बेउर इलाके में कुएं से उनकी डेड बॉडी को बरामद किया गया. कुएं के पास से बैंक मैनेजर की स्कूटी और चप्पल भी मिली है, जिससे उनकी पहचान पुख्ता हुई.

पूरे परिवार के साथ पार्टी में हुए थे शामिल

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कंकड़बाग इलाके के रहने वाले थे. रविवार रात वह रामकृष्ण नगर इलाके में एक पार्टी में फैमिली के साथ गए थे. रात के करीब 10 बजे उन्होंने पत्नी और बच्चों को घर भेज दिया और वे खुद वहीं रुक गए. इसके बाद रात करीब 1 बजे उन्होंने पत्नी को फोन किया और बताया कि, मेरा एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था. कोई संपर्क नहीं होने के कारण पुलिस को बैंक मैनेजर के लापता होने की सूचना दी गई.

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा ?

वहीं, आज बैंक मैनेजर का शव मिलने से हड़कंप मच गया. इधर, पुलिस को घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें अभिषेक वरुण रात करीब 10:48 बजे अकेले स्कूटी से जाते हुए नजर आ रहे हैं. फुटेज में वह लड़खड़ाते हुए दिख रहे हैं. जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि, कहीं उन्होंने कोई नशा तो नहीं किया था. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Also Read: Mokama Munger Highway: NH-80 पर सफर करने वालों को नहीं झेलना पड़ेगा जाम, यहां बाईपास बनाने की है योजना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >