बिक्रम नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर बनी सहमति

Patna News: बिक्रम नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में जल निकासी, नाला सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, स्ट्रीट लाइट, नल-जल, पीसीसी ढलाई, पुलिया निर्माण और नगर सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. बैठक में लंबित आवास योजना भुगतान और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए.

Patna News: (रवि प्रकाश की रिपोर्ट) नगर पंचायत बिक्रम के सभागार में बुधवार को सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मनीता कुमारी ने की, जबकि कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार की उपस्थिति में नगर विकास और मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए.

बैठक में आगामी बरसात को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, जाम पड़े नालों की सफाई कराने तथा नए नालों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया. नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिया गया निर्णय

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग मशीन के माध्यम से एंटी लार्वा छिड़काव को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा पीसीसी ढलाई, नल-जल योजना, स्ट्रीट लाइट, डस्टबीन वितरण, पुलिया निर्माण और नगर सौंदर्यीकरण के तहत सेल्फी प्वाइंट निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा हुई.

बैठक में पुस्तकालय के सौंदर्यीकरण, वार्ड पार्षदों के आवासीय कार्यालय निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित लाभार्थियों के भुगतान में तेजी लाने पर सहमति बनी. साथ ही पूर्व से चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई.

बैठक में उपस्थित गणमान्य

इस दौरान उप मुख्य पार्षद गुड़िया देवी, नगर स्वच्छता पदाधिकारी रोहणी रानी, वार्ड पार्षद रुचि शर्मा, संतोष कुमार, रेणु कुमारी, गायत्री देवी, स्मिता गुप्ता, अभिजीत कुमार, रेणु सिंह, ओम चौधरी, मोहन मोची, फुलझड़ियां देवी, ज्योति कुमारी और बैजनाथ पासवान उपस्थित रहे. वहीं नगरकर्मी संतोष कुमार, विकास मित्र राकेश कुमार, टैक्स दारोगा मंटू सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए.

ALSO READ: आज पूरे बिहार में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का राज्यव्यापी बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >