बिहार स्टेट गेम 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पटना में, एथलेटिक्स, फुटबॉल और कबड्डी सहित 24 खेलों का होगा आयोजन

Patna News: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी. राज्य खेल का आयोजन इस वर्ष 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक राजधानी पटना में होगा.

Patna News: (धर्मनाथ) बिहार के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी. राज्य खेल का आयोजन इस वर्ष 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक राजधानी पटना में होगा. इसका आयोजन बिहार ओलिंपिक संघ के द्वारा किया जायेगा. इसके लिए तैयारियां चल रही हैं. बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि राज्य खेल बिहार का सबसे बड़ा खेल आयोजन है. यह आयोजन राज्य के खेल इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय सिद्ध होगा.

पहली बार आयोजित होगा राज्य खेल, पटना बनेगा केंद्र

बिहार ओलिंपिक संघ इतिहास में पहली बार राज्य खेल का आयोजन होगा. अजय कुमार ने बताया कि इसमें 24 खेल को शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि लगभग 5500 खिलाड़ी, 500 ऑफिशियल और 750 वॉलेंटियर हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है.

इन खेलों का होगा आयोजन

एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन बॉल्स, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, रग्बी, निशानेबाजी, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, वुशु, योग.

नेशनल गेम्स में मिलेगा फायदा

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण

राज्य खेल के आयोजन से नेशनल गेम्स में बिहार के खिलाड़ियोंं को फायदा मिलेगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि अगले साल फरवरी-मार्च में मेघालय में नेशनल गेम्स का आयोजन होना है़ इसी को ध्यान रखते हुए राज्य खेल का आयोजन किया जा रहा है़ उन्होंने बताया कि नेशनल गेम्स से दो-तीन महीना पहले राज्य खेल का आयोजन करने की याेजना बनी है. इससे राज्य खेल मेंं चयनित खिलाड़ियों नेशनल गेम्स के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी. उनके लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप लगाया जायेगा ताकि हमारे खिलाड़ी नेशनल गेम्स में ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सकें.

प्रतिभाओं की होगी पहचान

बिहार ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि राज्य खेल हमारे खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करेगा. इस आयोजन में खेल प्रतिभाओं को पहचाना जायेगा. राज्य के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जायेगा. आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन करेंगे.

ALSO READ: समय गुजरा, दीघा वेंडिंग जोन अब भी अधूरा, चार महीने से परेशान स्ट्रीट वेंडर्स ने जताई नाराजगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >