Patna News: बिहार पुलिस का जवान 5 दिन से गायब, पत्नी ने लगाया महिला सिपाही पर आरोप

Patna News: राजधानी पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रहने वाला पुलिस का एक जवान पांच दिनों से गायब है. उसकी तैनाती आरण्य भवन में है. जवान की पत्नी ने महिला सिपाही पर गायब करने का आरोप लगाया है.

Patna News: राजधानी पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रहने वाला पुलिस का एक जवान पांच दिनों से गायब है. पत्नी ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार 5 दिन पहले फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकले. लेकिन, वापस लौट कर नहीं आए. उनका फोन भी बंद आ रहा है. पत्नी संजू देवी ने जवान के गायब होने के पीछे एक महिला सिपाही के हाथ होने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि महिला सिपाही से जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था. वो मेरे पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

पटना के आरण्य भवन में है जवान की तैनाती

मिली जानकारी के मुताबिक, संजू देवी ने पति धर्मेन्द्र कुमार के गायब होने का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि मेरे पति बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं. इनकी तैनाती आरण्य भवन में है. वे 14 दिसंबर को ड्यूटी से लौट कर घर आए. थोड़ी देर बाद ही घर से फोटो कॉपी कराने के लिए निकले. सरकारी पिस्टल भी साथ ले गए. काफी देर बाद भी वे नहीं लौटे तो मैंने फोन किया. उन्होंने बताया कि कुछ देर में आता हूं. अब धर्मेंद्र का कुछ अता-पता नहीं है. उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा है.

महिला सिपाही ने दी थी जान से मारने की धमकी

पत्नी संजू ने आगे बताया कि मेरे पति ने दीघा में एक जमीन लेने के लिए बात की थी. वह जमीन सासाराम में कार्यरत महिला सिपाही पम्मी पांडे का है. मेरे पति ने पम्मी को 70 हजार एडवांस दे दिया था. कुछ दिन बाद पम्मी ने वह पैसा वापस कर दिया. मेरे पति ने कहा कि मुझे जमीन चाहिए, मैंने एग्रिमेंट कराया है. इसी बात पर महिला सिपाही ने पति को जान से मारने की धमकी दी थी. मुझे शक है कि मेरे पति को गायब करवाने में उसी का हाथ है.

Also Read: राजद विधायक के भाई के घर पुलिस की छापेमारी, रेड में मिली 3 बंदूक और नोट गिनने की मशीन

पुलिस ने क्या कहा?

पटना एयरपोर्ट के थानाध्यक्ष पीटर ने बताया कि संजू देवी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. गायब जवान के मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है. बंद होने के समय मोबाइल का लोकेशन दानापुर बिस्कुट फैक्ट्री के पास था. पुलिस महिला सिपाही से भी पूछताछ करेगी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >