आज पूरे बिहार में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संघ का राज्यव्यापी बंद

Patna News: ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को पूरे बिहार में दवा दुकानें बंद रहेंगी. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर राज्यभर के दवा विक्रेता राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल हो रहे हैं.

Patna News: ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को पूरे बिहार में दवा दुकानें बंद रहेंगी. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर राज्यभर के दवा विक्रेता राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल हो रहे हैं.

राजधानी पटना सहित औरंगाबाद, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, बेगूसराय, गोपालगंज, नवादा समेत विभिन्न जिलों में मेडिकल दुकानों के बंद रहने की संभावना है. बंदी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ई-फार्मेसी के खिलाफ विरोध

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.बिना उचित निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है.

संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से ई-फार्मेसी के लिए कड़े नियम बनाने तथा अवैध ऑनलाइन दवा कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है.

इमरजेंसी सेवाएं आंशिक रूप से चालू

जानकारी के अनुसार अस्पतालों के अंदर संचालित कुछ मेडिकल स्टोर और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी दवा दुकानें खुली रह सकती हैं। हालांकि अधिकांश निजी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे.

पहले से दवा लेने की अपील

स्वास्थ्य विभाग और दवा विक्रेता संघ ने लोगों से जरूरी दवाएं पहले से खरीद लेने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >