दिवाली पर पटना के सभी अस्पताल रहेंगे अलर्ट, 20-20 बेड रिजर्व, नोट कर लें कंट्रोल रूम का नंबर

Patna News: दीपावली को लेकर किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए पटना शहर के सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. पीएमसीएच व आइजीआइएमएस की इमरजेंसी में कार्यरत सभी डॉक्टरों को ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है.

Patna News: दीपावली को लेकर किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए पटना शहर के सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. पीएमसीएच व आइजीआइएमएस की इमरजेंसी में कार्यरत सभी डॉक्टरों को ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है. 31 मार्च की रात को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी होती है, इसके लिए दोनों अस्पतालों में 20-20 बेड आरक्षित कर दिये गये हैं.

24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम

वहीं, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया. वहीं, आइजीआइएमएस के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि पहले से ही चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात हैं. कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेंगे. डॉक्टर ऑन काल भी आयेंगे. इसके लिए यहां संपर्क करना पड़ेगा.

Also Read: कहीं दलदल तो कहीं बढ़ा है जलस्तर, पटना के घाट पर छठव्रती कैसे देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य?

कंट्रोल रूम नंबर

इंदिरा गांधी आकस्मिक इकाई कंट्रोल रूम : 0612-2300080

पीएमसीएच मेडिकल इमरजेंसी : 0612-2300177

पीएमसीएच पूछताछ केंद्र : 0612-2302266

पीएमसीएच अधीक्षक : 9470003549

पीएमसीएच प्रिंसिपल : 9470003552

आइजीआइएमएस: 9473191807 व टेलीफोन नंबर 06122297099

पटना एम्स अस्पताल: 9470702184, और टेलीफोन नंबर 06122451070

गार्डिनर रोड अस्पताल: 8521861020

सिविल सर्जन : 9470003600

राजवंशी नगर एलएनजेपी अस्पताल: 9431022000

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >