श्रीकृष्ण ने क्यों मिटा दिए ऊंच-नीच के भेद? कथा में आचार्य चंद्रभूषण ने बताए प्रेम और समानता के सूत्र

Patna News: पटना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य डॉ. चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेम, समानता और मित्रता का आदर्श प्रस्तुत कर समाज को एकता का संदेश दिया. उन्होंने सुदामा प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि श्रीकृष्ण के लिए ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी का कोई भेद नहीं था.

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
पटना में आध्यात्मिक सत्संग समिति की ओर से अग्रसेन भवन स्थित दादी मंदिर, बैंक रोड में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म और भक्ति का लाभ उठाया.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ विशेष पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से पधारे आचार्य राजेश पांडे के नेतृत्व में वेदी पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान से हुई. इस दौरान मुख्य यजमान नंद किशोर अग्रवाल समेत 20 यजमानों ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की.

श्रीकृष्ण हर वर्ग के लिए बने आदर्श

कथा वाचन के दौरान प्रख्यात शास्त्रोपासक आचार्य डॉ. चंद्रभूषण मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण अपनी दिव्यता को सहज रूप से छिपाकर समाज के हर वर्ग और प्रकृति के प्रत्येक तत्व के साथ घुलमिल जाते थे, यही कारण है कि उन्हें जगत गुरु के रूप में सम्मान प्राप्त है.

सुदामा प्रसंग से दिया समानता का संदेश

आचार्य मिश्र ने कहा कि श्रीकृष्ण ने प्रेम, समानता और मित्रता का सर्वोच्च आदर्श प्रस्तुत किया. सुदामा जैसे निर्धन मित्र के प्रति उनका सम्मान और स्नेह यह दर्शाता है कि भगवान के लिए किसी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव मायने नहीं रखता.

प्रेम ही श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी पहचान

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण केवल प्रेम बांटते हैं और सभी को अपनापन देते हैं. यही कारण है कि हर व्यक्ति उन्हें अपना मानता है और उनके प्रति गहरी श्रद्धा रखता है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर शक्तिधाम के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल, समिति अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, महामंत्री संदीप सर्राफ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी ने कथा का रसपान कर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया.

ALSO READ: बिहार में अब घर बैठे खोजें अपनी भूली-बिसरी जमा पूंजी, सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >