Patna News: पॉश इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने गैस वेंडर को उड़ाया

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में भयंकर सड़क हादसा हुआ है. पटना के बेली रोड में चिड़िया घर के सामने 50 साल के शख्स को गाड़ी ने मारी टक्कर.

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में भयंकर सड़क हादसा हुआ है. पटना के बेली रोड में चिड़िया घर के सामने 50 साल के शख्स को गाड़ी ने मारी टक्कर. घटना के बाद बेली रोड का सड़क जाम हो गया. घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी. 

चिड़िया घर के सामने की घटना

पटना के बेली रोड में तेज रफ्तार में एक गाड़ी ने गैस वेंडर को पीछे से टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने बताया गैस वेंडर ठेले पर गैस सिलेंडर लेकर सचिवालय की ओर जा रहे था तभी पीछे से अनियंत्रित वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना के बाद इलाकें में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते हाई पुलिस मौके पर पहुंच गयी. स्थानीय लोगों के मदद से गैस वेंडर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गयी. 

Also Read: खैनी न देना दुकानदार को पड़ा महंगा, पड़ोसी ने नींद में मारी गोली

परिजनों ने पुलिस से लगायी गुहार

मृतक की पहचान सीतामढ़ी निवासी कैलाश कुमार (50) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। इस मामले में पुलिस ने बताया कि तकनीकी सहायता से गाड़ी वाहन की छानबीन चल रही है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >