पटना के 50 सरकारी स्कूलों में कल से शुरू होगा समर कैंप! बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई का मिलेगा नया तरीका

Patna News: पटना के 50 सरकारी स्कूलों में समर कैंप की शुरुआत कल से की जाएगी, जिसमें कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा. इस समर कैंप में बच्चों को भाषा और गणित की बुनियादी शिक्षा खेल-खेल और गतिविधियों के माध्यम से सिखाई जाएगी.

Patna News:(अंबर की रिपोर्ट)
पटना में गर्मी की छुट्टियों के साथ ही सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए खास समर कैंप की शुरुआत होने जा रही है. जिला शिक्षा कार्यालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत 1 जून से 21 जून तक समर कैंप आयोजित किया जाएगा.

50 चयनित स्कूलों में चलेगा विशेष समर कैंप कार्यक्रम

जिले के कुल 50 स्कूलों का चयन समर कैंप के लिए किया गया है, जिनमें फुलवारीशरीफ, नौबतपुर और विक्रम प्रखंड के विद्यालय शामिल हैं. इन स्कूलों में कक्षा एक से छह तक के बच्चों के लिए यह विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है.

सुबह 7 से 9 बजे तक बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं

समर कैंप के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे की विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी. कक्षा एक-दो और कक्षा चार से छह के बच्चों के लिए अलग-अलग समूह बनाकर पढ़ाई कराई जाएगी, जिसमें भाषा और गणित पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

खेल और गतिविधियों से होगी पढ़ाई आसान और रोचक

जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी कृतिका वर्मा के अनुसार, बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इसके लिए फाउंडेशन लिटरेसी सशक्तिकरण एवं पुस्तकालय कार्यक्रम के तहत तैयार सामग्री का उपयोग किया जाएगा और बच्चों को इंटरैक्टिव तरीके से पढ़ाया जाएगा.

हर दिन तय गतिविधियों से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास

समर कैंप में बच्चों के लिए दैनिक गतिविधियों का विशेष शेड्यूल तैयार किया गया है. इसमें 10 मिनट खेल, 20 मिनट कहानी और अनुच्छेद आधारित गतिविधियां, 10 मिनट ध्वनि चिन्ह कार्य, 15 मिनट शब्दकोष अभ्यास और 10 मिनट ‘आज का सवाल’ शामिल रहेगा, जिससे सीखने की प्रक्रिया और प्रभावी बनेगी.

ALSO READ: पटना में नौकरी गारंटी जैसा कोर्स शुरू! गंगा देवी कॉलेज ने खोला बैंकिंग-फाइनेंस में एडमिशन, 100% प्लेसमेंट का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >