पटना हॉस्टल कांड: पप्पू यादव आए फेसबुक लाइव, मामले में झूठ का किया पर्दाफाश, मंत्री-नेता की खोलेंगे पोल

Patna NEET Student Death: नीट छात्रा मौत मामले में पप्पू यादव लगातार एक-एक एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं. आज फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने झूठ से पर्दा उठाया. इसके साथ ही सवालों की झड़ी भी लगा दी.

Patna NEET Student Death: ‘सरकार ने कहा कि महिलाओं को महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपए का लोन देंगे. मेरा सवाल है कि जब बेटी बचेगी नहीं. जब तक उसका चीरहरण होता रहेगा, हम अपनी बेटी को नेताओं के घर परोसते रहेंगे तो हम 2 लाख रुपए का कर्ज किसको देंगे?’ यह बात सांसद पप्पू यादव ने आज फेसबुक लाइव आकर कहा.

नेता-मंत्री को लेकर सांसद ने क्या कहा?

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में शुक्रवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने हॉस्टल को लेकर एक्ट लाने की मांग की. साथ ही नेताओं और मंत्रियों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे पास कई मंत्री-नेता की खबर है. एक दिन सबकी पोल खोलूंगा.

हॉस्टल मालिक के झूठ का पर्दाफाश

मामले में झूठ का पर्दाफाश करते हुए पप्पू यादव ने कहा, इस पूरे मामले में पहला झूठ बताता हूं. हॉस्टल का मालिक मनीष रंजन ने कहा कि घटना वाले दिन देहरादून में थे, यहां नहीं थे. यह उसने झूठ बोला था. मकान मालिक पटना में ही था. 6 जनवरी को घटना हुई. इसके बाद 9 फरवरी तक एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर पप्पू यादव ने पूछा कि कौन-कौन दोषी है.

परिजनों को टॉर्चर करने पर भड़के

मामले में छात्रा के परिजनों को टॉर्चर करने की बात कही जा रही थी. इस पर पप्पू यादव ने कहा, पटना पुलिस बस लड़की के परिवार को तंग कर रही है. जब सब का DNA ले लिया तो अब पता चल गया होगा कि परिवार के किन लोगों ने गलत किया. अगर नहीं पता चला तो फिर परिवार को परेशान क्यों कर रहे हैं? दो बड़ी एजेंसी CID और SIT काम कर रही है. इनको कुछ पता ही नहीं चल रहा है.

पप्पू यादव ने किसे दी चेतावनी?

पप्पू यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं जब तक पटना के हॉस्टल और फर्जी हॉस्पिटल की क्लास न लगा दूं, तब तक चुप नहीं बैठूंगा. आखिर में उन्होंने यह सवाल किया कि वो बच्ची मरी कैसे? क्या हम सही ट्रीटमेंट नहीं दे पाएं? साथ ही पप्पू यादव ने अपील की कि मामले में सीबीआई इंक्वायरी कराई जाए, यह मेरा सरकार से रिक्वेस्ट है.

Also Read: Bihar News: मोतिहारी के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, लगभग सवा करोड़ का सामान जलकर राख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >