पटना हॉस्टल कांड: FSL सबूतों की अब CBI करेगी जांच, अधिकारियों और कर्मियों की लिस्ट हो रही तैयार

Patna NEET Student Case: नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई की जांच जारी है. अब सीबीआई एफएसएल सबूतों की जांच करेगी. इतना ही नहीं, अधिकारियों और कर्मियों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है. सीबीआई दो फेज में इनसे पूछताछ करेगी.

Patna NEET Student Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है. कहा जा रहा है कि सीबीआई की जांच फिलहाल प्रारंभिक स्टेज में है. लेकिन एजेंसी ने अब एफएसएल सबूतों की गहन पड़ताल शुरू कर दी है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि प्रारंभिक स्तर पर कहीं कोई चूक या कोई त्रुटि तो नहीं हुई.

इन अधिकारियों और कर्मियों की लिस्ट हो रही तैयार

मामले में डिजिटल और फॉरेंसिक एंगल को अब निर्णायक माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, एजेंसी अब एफएसएल की तरफ से एकत्रित सबूतों का क्रास चेक करने पर फोकस कर रही है. सीबीआई उन सभी एफएसएल अधिकारियों और कर्मियों की लिस्ट तैयार कर रही है, जिन्होंने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किया था या बाद में उनकी जांच की थी. एजेंसी दो फेज में इन अधिकारियों से पूछताछ करेगी और संकलित साक्ष्यों का री-एग्जामिन कराया जाएगा.

छात्रा के मामा के घर पहुंची थी CBI

हाल में पांच सदस्यीय टीम, जिसमें एक महिला इंस्पेक्टर भी शामिल थीं, तीसरी बार जहानाबाद के मखदुमपुर थाना इलाके में छात्रा के मामा के गांव पहुंची थी. परिजनों से कई घंटे तक पूछताछ की थी. इससे पहले 17 फरवरी को भी सीबीआई की टीम गांव पहुंची थी और छात्रा के माता-पिता, भाई, भाभी, दादी और फुआ से विस्तार से जानकारी ली थी.

छात्रा के परिवार को मिली थी धमकी

इतना ही नहीं, पिछले दिनों पीड़ित परिवार को धमकी मिलने का मामला भी सामने आया था. परिवार के जहानाबाद स्थित घर पर दो बार अज्ञात लोगों ने धमकी भरे पत्र फेंके. इन पत्रों में केस को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दी गई थी. लेटर पर ये भी लिखा गया था कि जैसे बेटी मरी वैसे ही दो दिन में तेरा बेटा भी मरेगा. परिवार ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और CBI को सूचना दी थी, जिसके बाद मामले को गंभीर मानते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. घर में कैमरे लगाए गए.

घर में लगाए गए थे CCTV कैमरे

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घर पर चौबीसों घंटे दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि परिवार की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. सुरक्षा के लिए घर में चार CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इनका मकसद आसपास की हर गतिविधि रिकॉर्ड करना है. प्रशासन को उम्मीद है कि इससे धमकी देने वालों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

Also Read: धीरे-धीरे गर्म हो रहा बिहार, इस इलाके में पड़ सकती है सबसे पहले तेज गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >