पटना में नीट परीक्षा से पहले ट्रैफिक बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बैन, जानिए वैकल्पिक रूट

Patna NEET Exam: पटना नीट परीक्षा 21 जून को कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के दौरान भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं. शनिवार को इसका ट्रायल भी किया गया और सिटी एसपी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna NEET Exam: पटना नीट परीक्षा के दौरान कुम्हरार बापू परीक्षा केंद्र की ओर किसी भी व्यावसायिक वाहन जैसे ई-रिक्शा, टेंपो, पिकअप और बस के जाने पर रोक रहेगी. यह व्यवस्था परीक्षा के दिन सुबह से लेकर परीक्षा समाप्ति तक लागू रहेगी.

निजी वाहन और बाइक को अनुमति

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निजी वाहन और बाइक को परीक्षा केंद्र तक जाने की अनुमति होगी. इससे परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक दबाव भी नियंत्रित रहेगा.

धनुकी मोड़ पर उतारने होंगे परीक्षार्थी

व्यावसायिक वाहनों से आने वाले परीक्षार्थियों को धनुकी मोड़ पर उतारा जाएगा. वहां से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पैदल जाना होगा. यह व्यवस्था जाम की समस्या को रोकने के लिए लागू की गई है.

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई

प्रशासन ने ऑटो, ई-रिक्शा और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए हैं. धनुकी मोड़, जीरो माइल, न्यू बाईपास, भूतनाथ रोड और ओल्ड बाईपास सहित कई मार्गों को ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

भारी वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन

करबिगहिया, मोइनुल हक स्टेडियम और जीपीओ-चिरैयाटांड़ क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं ताकि परीक्षा के दौरान ट्रैफिक बाधित न हो.

ट्रायल निरीक्षण के दौरान सख्ती के निर्देश

शनिवार को सिटी एसपी परिचय कुमार ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर ट्रायल व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए.

पुलिस ने की सहयोग की अपील

पटना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने परीक्षार्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बदले हुए रूट प्लान को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

ALSO READ: पटना के नौबतपुर गैंगरेप कांड में मेडिकल जांच पूरी, मुख्य आरोपी समेत दर्जनभर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >