पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, छापेमारी के दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग, एक गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना में नारकोटिक्स टीम पर छापेमारी के दौरान हमला हो गया. पत्थरबाजी और हंगामे के बीच हालात इतने बिगड़े कि टीम को फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Patna Crime News: पटना में नारकोटिक्स विभाग की टीम पर हमला का मामला सामने आया है. टीम छापेमारी करने पहुंची थी, तभी स्थानीय लोगों और शरारती तत्वों ने 5 सदस्यीय टीम को घेर लिया. देखते ही देखते पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

टीम पर हमला, बचाव में करनी पड़ी फायरिंग

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नारकोटिक्स टीम को अपनी सुरक्षा के लिए फायरिंग करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि 3 से 4 राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान दो टीम के सदस्यों को हल्की चोटें भी आई हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

छापेमारी के दौरान आकाश धांगर गिरफ्तार

हंगामे के बीच टीम ने आकाश धांगर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि भीड़ के बीच फंसी टीम के लिए वहां से निकलना आसान नहीं था.

मां का आरोप- बेटे को फंसाया गया

आरोपी की मां सुनीता देवी ने पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सुबह जब टीम आई, तब पड़ोस के दो लोगों ने उनके बेटे के सामने स्मैक का पैकेट फेंक दिया. इसके बाद पुलिस ने उनके बेटे को पकड़ लिया. सुनीता देवी ने फायरिंग की भी पुष्टि की और कहा कि गोली चलने के बाद लोग डरकर घरों में छिप गए.

बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा

हालात बिगड़ते देख बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के बाद ही नारकोटिक्स टीम को राहत मिली और आरोपी को लेकर सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक आकाश धांगर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वह और उसकी पत्नी पहले भी जेल जा चुके हैं.

ASP बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

ASP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि नारकोटिक्स टीम छापेमारी के लिए गई थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध कर हमला कर दिया. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: कांग्रेस बोली- BJP ने ‘चुरा’ लिए 3 MLA, पटना में जोरदार प्रदर्शन, वोट न देने वाले विधायकों की नाराजगी जानिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >