कंधे पर स्कूल बैग, हाथ में किताबें… पटना में घर से निकले भाई-बहन हुए लापता, पिता पहले से गायब, मां की आंखों से नहीं थम रहे आंसू

Patna Missing Children News: पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है. ढेलवा गांव से स्कूल बैग, कॉपी और किताब लेकर निकले भाई-बहन शनिवार शाम से लापता हैं.

पटना से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Patna Missing Children News:
पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के, ढेलवा गांव निवासी खुशबू देवी के बेटे आरुश कुमार और बेटी अनुष्का कुमारी 20 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे घर से निकले थे. दोनों बच्चे अपने साथ स्कूल बैग, कॉपी और किताब लेकर गए थे. इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

बच्चों के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. परेशान होकर बच्चों की मां खुशबू देवी रामकृष्ण नगर थाना पहुंचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

मजदूरी कर परिवार चलाती हैं मां

खुशबू देवी ने बताया कि वह घरों और दुकानों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

पिता पहले से है गायब

बच्चों की मां ने बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार हैं और वह भी काफी समय से घर से गायब हैं. पति के लापता होने के बाद अब दोनों बच्चों के गायब होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

Patna Missing Children News: सीसीटीवी जांच की मांग

खुशबू देवी ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगाया जा सकता है कि बच्चे किस दिशा में गए थे और उनके बारे में कोई सुराग मिल सकता है.

पुलिस ने शुरू की बच्चों की तलाश

रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है. परिजन भी लगातार अपने स्तर से बच्चों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं.

लोगों से मदद की अपील

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को आरुश कुमार और अनुष्का कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें. बच्चों की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 9262674686 पर संपर्क करने की अपील की गई है, ताकि दोनों बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके.

ALSO READ: पटना में तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई, लाखों की लूट मामले में मोहम्मद आदिल गिरफ्तार, छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >