Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर सरकार का बड़ा दावा, उंगलियों पर गिना दिए दिन

Patna Metro: पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर लगभग तैयार है. निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 15 अगस्त से मेट्रो के शुरू होने की संभावना है. मशीनों और संसाधनों की संख्या बढ़ाकर तेजी से कार्य पूरा किया जा रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Patna Metro: पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर (ISBT से मलाही पकड़ी) का कार्य अब आखिरी चरण में है. 6 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड ट्रैक पर 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इन स्टेशनों पर सिविल वर्क 90% से ज्यादा पूरा हो चुका है. फिलहाल फिनिशिंग और इलेक्ट्रिक पोल की इंस्टॉलेशन तेजी से की जा रही है. ट्रैक पर पटरियां बिछा दी गई हैं और ट्रैक्शन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. बताया जा रहा है कि अगले 40 दिनों में बचा हुआ कार्य भी पूरा हो जाएगा. बिहार सरकार के तमाम नेताओं ने बीते दिनों यह दावा किया था कि 15 अगस्त से पटना में मेट्रो दौड़ने लगेंगी.

बारिश में भी बिना रुके हो रहा काम

काम को समय पर पूरा करने के लिए मशीनों की संख्या तीन गुना कर दी गई है. मजदूरों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अब दिन-रात तीन शिफ्ट में काम कराया जा रहा है. पहले रूफ सेटिंग के लिए एक या दो क्रेन लगाई जाती थीं, लेकिन अब तीन से ज्यादा क्रेन काम में लाई जा रही हैं. इसके अलावा बरसात के मौसम में भी काम जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

स्टील स्पैन से हो रहा निर्माण

निर्माण की गति बढ़ाने के लिए पिलर 64 से 69 तक सीमेंट की जगह स्टील स्पैन का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह स्ट्रक्चर हैदराबाद से मंगाया गया है जिससे निर्माण तेज हो सके. अधिकारियों का मानना है कि इससे मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा और समय की बचत होगी.

15 अगस्त से मेट्रो शुरू करने का दावा

मेट्रो कोच के पटना पहुंचने की सूचना भी जल्द मिलने वाली है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो 15 अगस्त तक राजधानी में मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है. हालांकि, अधिकारी अभी आधिकारिक तौर पर कोई दावा नहीं कर रहे हैं. फिर भी प्रयास इस दिशा में लगातार जारी हैं कि पटना मेट्रो तय समय पर ट्रैक पर दौड़ सके.

ALSO READ: Bihar Politics: बिहार में परिवारवाद के बाद “जमाईवाद”, जीतन राम मांझी के दामाद और तेजस्वी यादव आमने-सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >