Patna Metro Latest Update: पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, 15 जुलाई तक पूरा हो जायेगा यह काम

Patna Metro Latest Update: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज का काम अब अंतिम चरण में है. नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार रंजन ने बताया कि 15 जुलाई तक सभी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह तैयार हो जाएंगे. 15 अगस्त से पहले मेट्रो का ट्रायल और परिचालन शुरू करने की तैयारी है.

Patna Metro Latest Update: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट का पहला चरण तय समय पर पूरा करने की दिशा में काम अब निर्णायक मोड़ पर है. नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि 15 जुलाई तक मेट्रो स्टेशनों के सभी कार्य पूरी तरह कंपलीट कर लिए जाएंगे. इसके बाद मेट्रो का ट्रायल कर 15 अगस्त से पहले इसके परिचालन की राह साफ हो जाएगी. मेट्रो के आगे के रूट भी रेडी पोजिशन में हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा.

15 जुलाई तक पूरे कर लिए जायेंगे काम

मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि छह दशमलव दो किलोमीटर लंबे इस प्राथमिक रूट पर पांच स्टेशन हैं. आइएसबीटी जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक ओर मलाही पकड़ी स्टेशन तक चलने वाले इस रूट को ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ नाम दिया गया है. इसकी लंबाई करीब 6.2 किलोमीटर है.

ये स्टेशन बिल्कुल तैयार स्थिति में हैं. हमारा लक्ष्य है कि इन स्टेशनों के फिनिशिंग आदि के छोटे- मोटे जो कार्य हैं वह 15 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएं. 15 जुलाई तक हर हाल में सभी स्टेशन पूरी तरह तैयार करना है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हर हाल में 15 अगस्त को शुरू हो जायेगा परिचालन

मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि मेट्रो डिपो का काम पहले ही पूरा हो चुका है. मेट्रो के रखरखाव, सफाई, पार्किंग और संचालन के लिए यह डिपो प्रमुख आधार है. हमने शुरुआत से ही इस पर फोकस किया और आज यह पूरी तरह तैयार है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि 15 अगस्त को मेट्रो का परिचालन शुरू करने का लक्ष्य हम हर हाल में हासिल करेंगे. इसके लिए हर दिन मॉनिटरिंग हो रही है और विभाग के अधिकारी पूरे समर्पण के साथ लगे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर से मुंगेर तक बनेगा 100 KM लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव, CM Nitish देंगे बड़ा तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >