Bihar Rain Alert: बिहार के 4 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 4 जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि यहां बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिला के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. अररिया और किशनगंज के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और पश्चिम चंपारण और गोपालगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों के कुछ भागों में मौसम अचानक से बदल सकता है.

Imd orange alert

एहतियात बरतने की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ऐसे मौसम को देखते हुए 4 जिला के लोगों को सतर्क और सावधान रहने को कहा है. मौसम विभाग ने कहा कि खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में छिप जाएं. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. ऐसे मौसम में किसान खेतों में न जाए और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

Imd yellow alert

अगले 24 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद और अरवल में लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी देखने को मिली. गया, डेहरी, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और बिक्रमगंज में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. इन सभी में सबसे ज्यादा गर्मी डेहरी में पड़ी, जहाँ पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >