Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इस दिन सभी जिलों में होगी भयंकर बारिश

Bihar Rain Alert: बिहार के मौसम को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 12 -13 जून को मेघगर्जन, वज्रपात के साथ भयंकर बारिश होगी. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों में कौन सा अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों में बारिश, आंधी-तूफान, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई है. इसे लेकर बिहार के सभी जिलों में मौसम विभाग ने चेतवानी जारी की है. IMD ने बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 12-13 जून को राज्य में बारिश होने की संभावना है.

बिहार के इन 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल और नालंदा जिला के लोगों को सतर्क रहने को कहा है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. सभी जिलों में 50 से 60 की गति से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी जारी हुई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इसी अपडेट में बताया कि 12 -13 जून को बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मोतिहारी, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा जिला में 30 से 40 की गति से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आज इन जिलों में होगी बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा किसी भी जिले में बारिश होने की स्थिति फिलहाल देखने को नहीं मिल रही है. आकाश भी साफ है. इसीलिए आज के दिन किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें: डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रूट पर 160 KMPH की स्पीड से गुजरेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >