Patna News: पटना मेयर का बेटा फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, हथियार का लाइसेंस होगा रद्द

Patna News: पटना मेयर के बेटे शिशिर कुमार पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. गांधी मैदान थाने में केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए गए हैं. शिशिर पर हत्या के प्रयास, धमकी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं. Z

Patna News: पटना नगर निगम की राजनीति अब सीधे आपराधिक विवादों में उलझती दिख रही है. मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर गांधी मैदान थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि शिशिर के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए गए हैं. पुलिस की पूछताछ में भी शिशिर ने दुर्व्यवहार किया. फिलहाल शिशिर राज्य से बाहर भाग चुका है, उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है.

शिशिर पर कई मामले हैं दर्ज

शिशिर पर पटना के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, धमकाने और हत्या के प्रयास समेत चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. उसके पास मौजूद लाइसेंसी हथियार के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. साथ ही शिशिर के बॉडीगार्ड्स के हथियारों का सत्यापन भी कराया जाएगा. बेल पर बाहर चल रहे शिशिर की जमानत रद्द कराने की भी तैयारी की जा रही है.

भाजयुमो से जुड़ा है मेयर का बेटा शिशिर

राजनीतिक गलियारों में यह मामला गरम है क्योंकि शिशिर भाजयुमो से जुड़ा रहा है. हालांकि, भाजपा ने साफ किया है कि पार्टी अपराधियों को संरक्षण नहीं देती. भाजयुमो प्रवक्ता राहुल आनंद ने कहा कि जो गलत है उसे सजा मिलनी चाहिए.

नगर निगम की बैठक में करता है गुंडागर्दी

नगर निगम आयुक्त अनिमेष पराशर ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिशिर पर निषेधाज्ञा लगाने की सिफारिश की है. आरोप है कि निगम की बैठकों में शिशिर हथियारों और बाउंसरों के साथ पहुंचकर गुंडागर्दी करता है.

महिला पार्षदों से अभद्रता और छेड़खानी के आरोप

शिशिर पर नगर निगम के कामकाज में हस्तक्षेप, कर्मचारियों को धमकाने, महिला पार्षदों से अभद्रता और छेड़खानी के आरोप हैं. आलमगंज थाना में हत्या का मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर से मारपीट, कोतवाली में गाली-गलौज जैसे कई केस शिशिर के खिलाफ दर्ज हैं. निगम आयुक्त ने कहा है कि हथियारों का खुला प्रदर्शन कर शिशिर कार्यालय में डर का माहौल बनाता है.

Also Read: बिहार चुनाव से पहले दीघा और गया शहरी सीट के मतदाता पिछड़े, चुनाव आयोग ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >