पटना की महिला अपने तीन बच्चे लेकर, चार बच्चों के पिता संग भागी, पुलिस ने चंडीगढ़ में किया बरामद

Patna Woman Extramarital Affair: पटना के मनेर में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने चंडीगढ़ से बच्चों सहित बरामद कर लिया है.

पटना, मनेर से सुयेब खान की रिपोर्ट
Patna Woman Extramarital Affair: पटना जिले के मनेर क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां अपने रिश्ते के ममेरा देवर और चार बच्चों के पिता के साथ घर छोड़कर फरार हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

रिश्तों और समाज को छोड़कर हुई फरार

बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से अपने रिश्तेदार के संपर्क में थी. वह अपने तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे परिवार और समाज में चर्चा का माहौल बन गया.

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने मनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई.

चंडीगढ़ से महिला और बच्चे बरामद

पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन के आधार पर पंजाब के चंडीगढ़ में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान महिला को उसके तीन बच्चों के साथ बरामद कर लिया गया और मनेर लाया गया.

Patna Woman Extramarital Affair: पति के साथ रहने से किया इनकार

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामदगी के बाद महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

ALSO READ: पटना के अशोक राजपथ इलाके में 380 घरों में 8 दिन से पानी बंद, 3000 लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >