पटना: मनेर में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत; दो की हालत गंभीर

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Patna Road Accident : पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के पास पुरानी राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक बाइक पर सवार थे चार लोग, टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार एक ही बाइक पर चार लोग सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे. इसी दौरान दानापुर मुख्य पथ पर बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे की आवाज सुनकर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सूचना मिलने के बाद मनेर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

दोनों मृतकों की अब तक नहीं हो सकी पहचान

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि जमुनीपुर गांव के पास पुरानी एनएच-30 दानापुर मुख्य पथ पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हुई है. बाइक पर चार लोग सवार थे, जिनमें दो की मौके पर मौत हो गयी और दो घायल हैं. फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी है.

Also Read : पटना : 21 दिन से जारी PhD होल्डर्स का अनशन खत्म, राज्यपाल से मुलाकात में पांच मांगों पर सहमति बनी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >