पटना में LPG संकट : गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानिए क्‍यों करना पड़ रहा 10–15 दिन इंतजार

Patna LPG crisis delivery delay : पटना में LPG सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान. गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, 10–15 दिन का इंतजार और तकनीकी गड़बड़ियों ने बढ़ाई मुश्किलें. जानिए क्‍यों हो रही है लोगों को परेशानी.

Patna LPG crisis delivery delay : राजधानी पटना में रसोई गैस (LPG) का संकट गहराता जा रहा है. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति बाधित है. इस वजह से शहर में गैस की एजेंसियों के बाहर लोगों का जमावड़ा है. आज सुबह भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार लग रही. लोग सिलेंडर की उपलब्धता और अपनी बारी जानने के लिए सुबह-सुबह एजेंसियों का रुख कर रहे हैं.

10 से 15 दिन का इंतजार, राहत नहीं सिर्फ आश्वासन

राजधानी में स्थिति यह है कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है. इसके बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही. एजेंसियों की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि लोग पैनिक में गैस की अतिरिक्‍त बुकिंग कर रहे हैं. जिसकी वजह से आपूर्ति में परेशानी आ रही है. एजेंसी कर्मचारी कार्ड नंबर और बुकिंग तारीख जांचकर यही बता रहे हैं कि सिलेंडर की डिलीवरी में अभी 10 से 15 दिन लगेंगे. इमरजेंसी में गैस मांगने वालों को भी साफ मना किया जा रहा है. एजेंसियों का कहना है कि सीमित स्टॉक के कारण वे केवल बुकिंग की तारीख के आधार पर ही सप्लाई कर पा पाएंगे.

किल्लत के बीच कुप्रबंधन और तकनीकी खामियां

सिर्फ गैस की कमी ही नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और तकनीकी गड़बड़ियां भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आ गया. इसके कुछ देर बाद बिना सिलेंडर मिले ही ‘डिलीवरी सफल’ का मैसेज भी आ गया. जब उन्होंने एजेंसी में शिकायत की, तो उन्हें एक दिन के भीतर गैस देने का आश्वासन दिया है. हालांकि राहत की बात यह रही कि शिकायत के बाद अगले दिन सिलेंडर की आपूर्ति कर दी गई.

गैस की कमी नहीं, पैनिक से परेशानी

ईरान के साथ युद्ध को लेकर डरे लोगों की वजह से सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं, दूसरी ओर लोग वैकल्पिक व्‍यवस्‍था भी कर रहे हैं. बाजार में इंडक्‍शन चूल्‍हे की कमी हो गई है. इस वजह से लोग पैनिक में आ गए हैं. वैसे जिला प्रशासन और सरकार की ओर से यह बार बार कहा जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है. अचानक स्‍टोर करने वालों की वजह से सामान्‍य गैस उपभोक्‍ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


Also Read : समाजवादी राजनीति में नया मोड़: लालू-नीतीश के बेटों के इर्द-गिर्द घूमेगा बिहार, क्‍या ‘पावर सेंटर’ हो रहा तैयार?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav suman singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >