पटना में युवक की बरामदगी की मांग पर करबिगहिया में आगजनी, सड़क जाम कर लोगों का हंगामा

Patna News: पटना के करबिगहिया इलाके में दही खरीदने गए युवक बंटी कुमार के कथित अपहरण से लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

पटना से नीतीश की रिपोर्ट

Patna News: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट इलाके से कथित तौर पर अपहृत युवक बंटी कुमार की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को करबिगहिया में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया.

दही खरीदने निकले युवक का अपहरण

परिजनों के अनुसार जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू करबिगहिया निवासी बंटी कुमार किराना दुकान चलाते हैं. सोमवार देर रात वह पटना जंक्शन के पास एक दुकान पर दही खरीदने गए थे. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि इसके बाद बदमाश बंटी को जबरन एक काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए.

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

मंगलवार को परिजनों ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर कच्ची दरगाह निवासी ऑटो चालक रोहित, पटना जंक्शन क्षेत्र निवासी रवीश कुमार तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है.

देर रात तक कई जगहों पर चली छापेमारी

पुलिस ने मंगलवार देर रात तक शहर के कई इलाकों में छापेमारी की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बंटी कुमार की बरामदगी नहीं हो सकी. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है.

आरोपी पर पहले से हैं आपराधिक आरोप

परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी रवीश कुमार करीब तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया है. उनका कहना है कि रवीश अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है. परिवार के मुताबिक करीब 10 दिन पहले मोहल्ले में कथित अवैध गतिविधियों का विरोध करने पर बंटी और रवीश के बीच विवाद हुआ था. उसी दौरान रवीश ने बंटी को धमकी भी दी थी.

एक आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

मामले में पुलिस ने ऑटो चालक रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि रोहित से मिली जानकारी के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है. बंटी कुमार की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

ALSO READ: पटना में रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर के बंद घर में 10 लाख से अधिक की चोरी, CCTV का DVR भी ले गए चोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >