कल से पटना जंक्शन तक नहीं जा सकेंगे ये वाहन, जंक्शन से जीपीओ तक नो-पार्किंग लागू, जानें नया रूट

Patna News: पटना जंक्शन क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक और अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है. अब जंक्शन तक कोई भी व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेगा और जंक्शन से जीपीओ तक पूरा रूट नो-पार्किंग घोषित किया गया है. नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी.

Patna News: पटना जंक्शन क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग को सुधारने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. म्युनिसिपल कमिश्नर, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, यातायात पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Traffic Police) और संबंधित अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण के बाद नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है, जो सोमवार से लागू होगा.

क्या है नया नियम

नये नियम के अनुसार पटना जंक्शन परिसर में अब किसी भी व्यावसायिक वाहन ऑटो, इ-रिक्शा, टैक्सी का आवागमन नहीं होगा. केवल निजी वाहन ही स्टेशन तक जा सकेंगे. कंकड़बाग की ओर से आने वाले सार्वजनिक वाहन अब चिरैयाटांड़ पुल-जीपीओ गोलंबर ऊपर-आर ब्लॉक गोलंबर ऊपर-आर ब्लॉक गोलंबर नीचे-मल्टी लेवल पार्किंग हब मार्ग में पार्किंग करेंगे.

कंकड़बाग की ओर लौटने वाले ऑटो के लिए अलग रूट

पटना जंक्शन से कंकड़बाग जाने वाले सभी ऑटो मल्टी मॉडल हब से निकल कर पाया नंबर 04 से होते हुए जीपीओ गोलंबर के नीचे से आर ब्लॉक गोलंबर के नीचे तक पहुंच कर उसके बाद आर ब्लॉक गोलंबर के ऊपर से होते हुए चिरैयाटांड़ पुल के रास्ते ही आगे जा सकेंगे. इसी तरह यातायात को सुचारू रखने के लिए एग्जीबिशन रोड के दोनों फ्लैंक पर ऑटो और इ-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है.

चिरैयाटांड़ फ्लाइओवर और जीपीओ के पास ट्रैफिक पुलिस तैनात

इस पूरे नियम को सख्ती से लागू कराने के लिए 24 से अधिक अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसमें चिरैयाटांड़ फ्लाइओवर के ऊपर और नीचे दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि एग्जीबिशन रोड और पटना जंक्शन की ओर कंकड़बाग की ओर से कोई भी सार्वजनिक वाहन न जा सके. उन्हें सीधे पुल पर चढ़ने को कहा जायेगा. इन प्वाइंट पर बैरिकेडिंग भी जायेगी, ताकि कोई भी सार्वजनिक वाहन न जा सके. केवल निजी वाहन को जाने की इंट्री रहेगी.

जंक्शन से जीपीओ तक नो पार्किंग

पटना जंक्शन गोलंबर से जीपीओ गोलंबर के नीचे तक पूरे रास्ते को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है. किसी भी वाहन का रुकना या पार्क करना सख्त मना होगा. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि अगर नियम का उल्लंघन कर किसी भी तरह के व्यवसायिक वाहन ने पटना जंक्शन की ओर जाने का प्रयास किया, तो उस पर जुर्माने के साथ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. ट्रैफिक एसपी वैभव शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नये ट्रैफिक प्लान का पालन करें और जंक्शन क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें.

इसे भी पढ़ें:  हो जाएं सावधान, बिहार में 2 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >