पटना जंक्शन पर मदर फीडिंग बूथ की शुरुआत, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को मिली व्हीलचेयर सुविधा

Patna Junction News : पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मदर फीडिंग बूथ की सुविधा शुरू की गई. रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम की पहल पर रेलवे प्रशासन को बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद यात्रियों के लिए पांच व्हीलचेयर भी समर्पित की गईं.

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Patna Junction News : पटना जंक्शन से यात्रा करने वाली नवजात शिशुओं की माताओं के लिए अच्छी खबर है. अब स्टेशन पर मदर फीडिंग बूथ की सुविधा शुरू कर दी गई है. रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम की ओर से स्वर्गीय पीडीजी रोटेरियन गोपाल खेमका की स्मृति में प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर इस सुविधा का शुभारंभ किया गया.

माताओं को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण

मदर फीडिंग बूथ का उद्घाटन रविवार को रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग, पीडीजी संदीप नारंग, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज नयन एवं पटना जंक्शन के सीटीआई राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर रोटेरियन अनु नारंग ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को समझते हुए स्थायी और उपयोगी सेवाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि मदर फीडिंग बूथ माताओं को सम्मानजनक, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएगा.

रेलवे को सौंपी गई पांच व्हीलचेयर

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को पांच व्हीलचेयर भी समर्पित की गईं. स्वर्गीय गोपाल खेमका के पुत्र गौरव खेमका ने कहा कि ये व्हीलचेयर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अस्वस्थ यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी.

जनकल्याण के कार्य जारी रहेंगे

रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा. कार्यक्रम में चेयरमैन चिंतन जैन, अनुराधा सराफ, एजी अभिज्ञान, आशीष बंका, सोनल जैन, श्वेता, निहित डालमिया, अमन कमालिया, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मयूर पोद्दार, संगीता पोद्दार, दीपा डालमिया, प्रियंका डोकानिया, श्रुति खेमका, सीमा बंसल, पायल सहित रोटरी क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >