पटना के ज्वेलरी दुकान डकैती का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, दो लाख के आभूषण लूट मामले में था फरार

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में तीन साल पहले शिवशंकर ज्वेलर्स से दो लाख रुपये के आभूषण लूटने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी से लूटकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जगी है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna News: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स दुकान से दो लाख रुपये कीमत के आभूषण लूट मामले में फरार चल रहे आरोपी अमर कुमार सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से मसौढ़ी के श्रीनगर का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 नवंबर 2022 को ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया था.

हथियार के बल पर दुकान में की थी लूट

इस मामले में दुकान मालिक अमित कुमार ने गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

उन्होंने पुलिस को बताया था कि घटना के दिन छह की संख्या में बदमाश दुकान पर पहुंचे थे. बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर दुकान में लूटपाट की और करीब दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए.

कई आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने लूटकांड में शामिल कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था.

हालांकि आरोपी अमर कुमार सोनी लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए अमर कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने करीब तीन साल बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दुकान पर बैठे थे मालिक, तभी पहुंचे थे छह बदमाश

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ज्वेलरी दुकानदार अमित कुमार अपनी दुकान में बैठे हुए थे. इसी दौरान छह बदमाश वहां पहुंचे और हथियार तान दिया.

इसके बाद बदमाशों ने दुकान से आभूषण लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >