पटना में पीक आवर के दौरान भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, मिक्सचर मशीन समेत कई वाहन नहीं चलेंगे

Patna News: पटना में पीक आवर के दौरान भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. पहले दिन 8 मिक्सचर मशीनों समेत कई वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna News: राजधानी पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार से शहर में पीक आवर के दौरान व्यावसायिक भारी वाहनों, कंक्रीट मिक्सचर मशीनों और अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है. यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे, दोपहर 1 बजे से 3 बजे और शाम 5 बजे से 8 बजे तक प्रभावी रहेगी.

पिकअप, ट्रक, हाइवा और निर्माण कार्य से जुड़े वाहन भी शामिल

नई व्यवस्था के तहत पिकअप, ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर, कंक्रीट मिक्सचर मशीन और निर्माण कार्य से जुड़े अन्य भारी वाहनों की शहर में एंट्री प्रतिबंधित रहेगी. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह नियम पासधारक वाहनों पर भी लागू होगा. इसका उद्देश्य पीक आवर में सड़कों पर वाहनों का दबाव कम कर यातायात को सुचारु बनाए रखना है.

पहले दिन 8 मिक्सचर मशीनों समेत कई वाहनों पर जुर्माना

प्रतिबंध लागू होने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान भी शुरू कर दिया. पहले ही दिन नियमों का उल्लंघन करने वाली आठ कंक्रीट मिक्सचर मशीनों सहित कई अन्य भारी वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. हाल के दिनों में पटना जंक्शन और कारगिल चौक से करीब 80 वाहनों को जब्त किया जा चुका है.

इन इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की रहेगी विशेष नजर

ट्रैफिक पुलिस की विशेष निगरानी बेली रोड, राजीव नगर, गांधी मैदान, पटना जंक्शन, कारगिल चौक और अशोक राजपथ जैसे प्रमुख मार्गों पर रहेगी, जहां प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है. ट्रैफिक एसपी ने वाहन मालिकों और आम लोगों से अपील की है कि वे पीक आवर में भारी वाहनों का परिचालन न करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके.

ALSO READ: पटना पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ चोर, तलाश तेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >