Patna Gold Price: सोना खरीदने का अच्छा मौका, रेट में भारी गिरावट, जानें पटना के बाजारों का हाल

Patna Gold Price: अक्टूबर का महीना त्योहारी सीजन का होता है. इसमें दीवाली, धनतेरस के साथ-साथ करवाचौथ का भी व्रत है. करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती है और पति उन्हें गिफ्ट के रूप में आभूषण भी देते है. इस बीच सोने के दर में भारी गिरावट हुई है.

Patna Gold Price: अक्टूबर का महीना त्योहारी सीजन का होता है. इसमें दीवाली, धनतेरस के साथ-साथ करवाचौथ का भी व्रत है. करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती है और पति उन्हें गिफ्ट के रूप में आभूषण भी देते है. अगर आप भी करवा चौथ पर गोल्ड का सेट अपनी पत्नी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छा मौका है. आप जानते ही है कि दीवाली आते-आते सोने के दामों में काफी उछाल देखा जाता है. लेकिन लगातार तीन दिन से गोल्ड के रेट गिर रहे है. आज 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम कई शहरों में गिर गए हैं.

आज क्या है सर्राफा बाजार में सोने का भाव?

वहीं आज 9 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट सोने के दाम 70 हजार 350 रुपये प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 76 हजार 750 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है. वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 57 हजार 560 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है.

बता दें कि यदि आप सोने के सेट की खरीदारी कर रहे हैं तो उस सेट पर कैरेट का हॉलमार्क जरूर चेक करें. हर कैरेट का हॉलमार्क अलग होता है. बिना हॉलमार्क के सेट नहीं खरीदना चाहिए. इसी के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता का भी खास ध्यान रखना चाहिए.

Also Read: बिहार में टीबी मरीजों के लिए सरकार ने खोला खजाना, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपए

आज क्या है चांदी का रेट?

राजधानी पटना में चांदी के रेट की दरों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आज 1 किलो चांदी का रेट 94000 रुपये है. बिहार के लोग चांदी और सोने के गहने पहनना काफी ज्यादा पसंद करते है. इसलिए आज उनके लिए अच्छा मौका है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >