पटना को मिला पहला अत्याधुनिक शवदाह गृह, बांस घाट पर आज से शुरू हुई नई सुविधा

Patna News: पटना के बांस घाट पर राजधानी का पहला अत्याधुनिक शवदाह गृह शुरू हो गया है. इस नई सुविधा का संचालन ईशा आउटरीच द्वारा किया जाएगा, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बनेगी. शवदाह गृह के शुरू होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक सेवा उपलब्ध हो सकेगी.

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
राजधानी पटना के बांस घाट पर करीब 89.40 करोड़ रुपये की लागत से बना राज्य का पहला आधुनिक श्मशान घाट परिसर आज से जनता की सेवा के लिए समर्पित होने जा रहा है. पटना स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित इस बेहद आधुनिक परिसर का शुभारंभ आज पारंपरिक गुरु पूजा के साथ किया जाएगा.

इस पूरे परिसर के सुचारू संचालन व रख-रखाव की जिम्मेदारी पांच वर्षों के लिए ईशा आउटरीच (कायांत स्थानाम्) को सौंपी गई है, जिसके लिए पटना नगर निगम व ईशा फाउंडेशन के बीच हाल ही में एक समझौता हुआ है. वहीं, निर्माण एजेंसी बुडको अगले पांच वर्षों तक इसके मेंटेनेंस का काम देखेगी.

एक साथ 10 शवों के अंतिम संस्कार की सुविधा

इस अत्याधुनिक परिसर में एक साथ 10 शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है. पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को प्राथमिकता देते हुए यहां गुजरात से मंगाई गई 4 इलेक्ट्रिक ओवन मशीनें व बिहार में ही निर्मित 6 आधुनिक वुड क्रीटेशन ओवन लगाए गए हैं. ये मशीनें पारंपरिक तरीकों के मुकाबले लगभग 90 फीसदी कम प्रदूषण फैलाती हैं और इनमें लकड़ी की खपत भी बेहद कम होती है. इसके अलावा, शवों को सुरक्षित रखने के लिए यहां मोर्चरी फ्रीजर की भी व्यवस्था है.

एक ही छत के नीचे मिलेगी हर सुविधा, ऑनलाइन बुकिंग भी

परिजनों को लंबी कतारों और अफरातफरी से बचाने के लिए यहां सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की अनूठी सुविधा शुरू की जा रही है. मोक्ष द्वार के पास ही एक ही परिसर में धोती, साड़ी, घी और चंदन की लकड़ी समेत करीब 45 तरह की अंत्येष्टि सामग्रियां तय और किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके साथ ही परिसर में कैंटीन और दुकानों की व्यवस्था की गई है, जहां बेहद नियंत्रित दामों पर खाने-पीने की चीजें मिलेंगी.

ALSO READ: खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन को पुलिस ने उठाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >