पटना: मसौढ़ी में थाने से चंद कदम दूर फायरिंग, गांधी मैदान में दो छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प

मसौढ़ी में गांधी मैदान के पास दो छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प और हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Patna firing incident: मसौढ़ी थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित गांधी मैदान के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प और हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दो बाइक से पहुंचे युवक, शुरू हुई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक पर सवार छह युवक गांधी मैदान के पास पहुंचे और दूसरे गुट के युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. कुछ ही देर में दो अन्य बाइक से युवक भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया.

दो राउंड हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

झड़प के दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग में शामिल युवकों की पहचान की जा सके.

गांधी मैदान के आसपास बढ़ रही घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी मैदान और उसके आसपास आए दिन दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाएं होती रहती हैं. उनका आरोप है कि प्रभावी कार्रवाई के अभाव में असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं.

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

गांधी मैदान के आसपास बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान संचालित होते हैं, जिसके कारण सुबह से शाम तक छात्रों और आम लोगों की भीड़ लगी रहती है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षेत्र में स्थायी पुलिस गश्त की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >