पटना से इसके सिंह की रिपोर्ट
Patna-Fatuha Truck Accident: पटना के बिहटा-दनियावां-सरमेरा एसएच-78 पर शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि चालक सुरक्षित बच गए.
स्प्राइट से भरा ट्रक पलटते ही मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलटे हुए ट्रक में स्प्राइट की बोतलें लदी थीं. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और स्थिति अफरा-तफरी में बदल गई.
ग्रामीणों ने लूट लीं स्प्राइट की बोतलें
हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक में लदी स्प्राइट की बोतलें उठा लीं. देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान मौके से गायब हो गया. यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में हुआ.
प्रशासन की देरी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के काफी देर बाद तक पुलिस या प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा. इसी कारण सामान की सुरक्षा नहीं हो सकी और स्थिति बेकाबू हो गई.
पुलिस जांच में जुटी, यातायात हुआ प्रभावित
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा.
ALSO READ: पटना के तीन कलाकारों ने रचा इतिहास, एनएसडी में चयन, कला के क्षेत्र में बढ़ाएंगे बिहार का मान
