पटना में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 165 ग्राम स्मैक और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Patna News: पटना के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिपापुल के पास एक युवक को स्मैक, बीयर और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद सामानों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ और पैकिंग सामग्री शामिल है.

Patna News: (सुधीर की रिपोर्ट)
फतुहा नदी थाना पुलिस ने कच्ची दरगाह स्थित पिपापुल के पास छापेमारी कर एक युवक को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के रस्तमपुर थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय मोहाबी कुमार के रूप में हुई है.

ऑटो से ले जा रहा था नशे का सामान

फतुहा एसडीपीओ वन के अनुसार, नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पटना सिटी की ओर से ऑटो में ट्रॉली बैग के जरिए स्मैक और बीयर लेकर रस्तमपुर स्थित दुकान जा रहा है. सूचना सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की.

छापेमारी में भारी मात्रा में सामान बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 439 डिबिया स्मैक (करीब 165 ग्राम), 19 बोतल विदेशी शराब (9.5 लीटर), 6,870 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, 33 गैस लाइटर, 1,000 खाली डिबिया, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री बरामद की गई.

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: IGIMS में नेत्र रोग विभाग पहुंचे विश्व-प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ रोहित शेट्टी, रिसर्च को लेकर दिया मार्गदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >