पटना जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप नौ जून से

पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित पाटलिपुत्र परिषद में नौ जून को 29वीं पटना जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजनकिया जायेगा.

पटना. पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित पाटलिपुत्र परिषद में नौ जून को 29वीं पटना जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. पहले यह चैंपियनशिप 2 जून को आयोजित होनी थी. इस चैंपियनशिप में 150 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. पटना जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सतीश राजू ने चैंपियनशिप को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को निर्देश दिया है. चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी मोतिहारी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हिस्सा लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >