पटना में NEET छात्रा का Instagram पर फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Patna NEET Student: पटना के NEET छात्रा के नाम से Instagram पर फेक आईडी बनाकर एडिटेड और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल किए गए. परिजनों ने पुलिस और साइबर सेल स

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna NEET Student: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से साइबर बुलिंग और ऑनलाइन प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां किराए के मकान में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा को अज्ञात व्यक्ति ने निशाना बनाया. आरोपी ने इंस्टाग्राम पर छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसकी एडिटेड और आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो तथा संदेश साझा किए. मामले को लेकर परिजनों ने कंकड़बाग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

कंकड़बाग में रहकर कर रही है NEET की तैयारी

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह कंकड़बाग स्थित सचिवालय कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं. उनके साथ उनकी भतीजी भी रहती है, जो पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही है. परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद छात्रा की पढ़ाई और मानसिक स्थिति दोनों प्रभावित हुई हैं.

फर्जी Instagram अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश

परिजनों के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाई. इस अकाउंट के जरिए आरोपी लगातार एडिटेड फोटो, फर्जी वीडियो और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट कर छात्रा की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. परिवार का आरोप है कि यह सुनियोजित तरीके से बदनाम करने की साजिश है.

मानसिक तनाव में छात्रा और पूरा परिवार

इस घटना के बाद छात्रा गहरे मानसिक तनाव में है. परिजनों का कहना है कि लगातार सोशल मीडिया पर हो रही इस हरकत से पूरे परिवार में डर और चिंता का माहौल है. छात्रा की पढ़ाई पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है.

पुलिस और साइबर सेल से कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने पुलिस को फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट की पूरी जानकारी और लिंक उपलब्ध कराया है. परिजनों ने पुलिस और साइबर सेल से मांग की है कि फर्जी अकाउंट को जल्द बंद कराया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

ALSO READ: पटना में रिटायर्ड रेलवे इंजीनियर के बंद घर में 10 लाख से अधिक की चोरी, CCTV का DVR भी ले गए चोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >