पटना: सोमवारी पूजा करने घर से निकले दंपति, तभी घर में घुसे चोर, महज 7 मिनट में उड़ा ली 11 लाख की संपति, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात…

Patna Crime News: पटना जिला के अगमकुआं थाने के भागवतनगर में रहने वाले सुधीर कुमार के फ्लैट में चोरों ने महज सात मिनट में 11 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. बाइक सवार बैग टांग कर आए और पांच लाख की ज्वेलरी और छह लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए.

Patna Crime News: पटना जिला के अगमकुआं थाने के भागवतनगर में रहने वाले सुधीर कुमार के फ्लैट में चोरों ने महज सात मिनट में 11 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. बाइक सवार बैग टांग कर आए और पांच लाख की ज्वेलरी और छह लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए.

घटना तब हुई, जब सुधीर अपनी पत्नी के साथ सुबह लगभग 11:15 बजे सोमवारी पूजा करने पास के हीं मंदिर में गए हुए थे. सात मिनट के अंदर जब वह घर लौटे, तो देखा कि दरवाजे की कुंडी काटी गई है. अंदर गए तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था.

अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखी पांच लाख रुपए की ज्वेलरी और छह लाख कैश गायब था. मकान में रहने वाले किरायेदारों से पूछताछ में किसी ने कुछ भी नहीं बताया. सूत्राें की मानें, तो सुधीर कुमार एक दिन पहले ही जमीन का पैसा लेकर आए थे.

ये भी पढ़ें: जमुई में पारिवारिक कलह से परेशान छात्र ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, प्रतियोगी परीक्षाओं की करता था तैयारी…

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात, मास्क पहनकर आए थे चोर

सुधीर ने जब बगल की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा, तो उस वक्त बाइक सवार दो युवक घर के अंदर जाते दिखे. दोनों ने मास्क पहन रखा था. महज सात मिनट के अंदर दोनों फिर बाहर निकले और बाइपास की ओर फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अगमकुआं थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की. घटना के तरीके को देख यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लाइनर की भूमिका निभाई है. जैसे ही पति-पत्नी फ्लैट बंद कर बाहर निकले, उसी वक्त दोनों चोर बाइक से वहां पहुंचे और चोरी कर फरार हो गए.

लोगों ने कहा: इलाके में पुलिस की गश्ती नहीं

लोगों ने बताया कि इलाके में पुलिस की गश्ती नहीं होती है. बस सड़क पर गाड़ी लगाकर पुलिस खड़ी रहती है. इसका नतीजा यह होता है कि गली-मोहल्ले में चोर चोरी कर फरार हो जाते है. लोगों ने बताया कि अब ज्वेलरी पहनने से भी डर लगता है. स्नैचर खुलेआम चेन व मोबाइल स्नैचिंग कर रहे हैं.

 कब से कब तक रहेगा भद्रा काल, ज्योतिषियों ने दी चेतावनी, जानें कब बांधनी है राखी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >