गर्दनीबाग में कार के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा

Patna Crime News: राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में एक कार के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रवि रमन यादव के रूप में हुई है. शव संदिग्ध परिस्थिति में कार के अंदर मिला, जबकि शरीर के कुछ हिस्से झुलसे हुए बताए जा रहे हैं. घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Crime News:
पटना के गर्दनीबाग रोड नंबर-1 में सोमवार को एक कार के अंदर चालक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बैरिकेड कर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

मृतक की पहचान रवि रमन यादव के रूप में हुई

पुलिस जांच में मृतक की पहचान रवि रमन यादव के रूप में हुई है. वह गर्दनीबाग के जनता रोड स्थित पत्थर गली का निवासी था. हालांकि उसका मूल निवास झारखंड के बोकारो में बताया जा रहा है. रवि पेशे से चालक था और एक सचिवालय अधिकारी की गाड़ी चलाता था.

Patna Crime News: शरीर झुलसा होने से बढ़ी हत्या की आशंका

मृतक के शरीर पर झुलसने के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का आरोप है कि रवि की हत्या की गई है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भीषण गर्मी और लंबे समय तक कार के अंदर रहने की वजह से भी शरीर झुलस सकता है. हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने गर्दनीबाग से लेकर पीएमसीएच तक हंगामा किया. परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने और हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

रविवार सुबह घर से निकला था रवि

मृतक के भाई मनोज ने बताया कि रविवार सुबह रवि को किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा. बताया जा रहा है कि रवि किराये पर चलने वाली गाड़ी चलाता था. वह शनिवार को वाहन मालिक से कार लेकर निकला था.

कार नंबर से मालिक तक पहुंची पुलिस

जब कार के अंदर शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान की और उसे घटना की जानकारी दी. इसके बाद गाड़ी मालिक भी मौके पर पहुंचा. रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था.

पुलिस ने क्या कहा

सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

ALSO READ: पटना में मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले दो दिन में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, खुश होंगे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >