पटना में अपराधी बेखौफ, वृद्ध की गोली मारकर हत्या, सुबह सैर पर निकले थे रिटायर पदाधिकारी

Patna Crime News: पटना सिटी में बेखौफ अपराधियों ने सुबह की सैर पर निकले वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी की बताई जा रही है. अपराधियों ने मंगलवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है.

Patna Crime News: पटना सिटी में बेखौफ अपराधियों ने सुबह की सैर पर निकले वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी की बताई जा रही है. अपराधियों ने मंगलवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बजरंगपुरी सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त पदाधिकारी 60 वर्षीय राजीव रंजन गुप्ता घर से सुबह की सैर के लिए निकले थे. घर से महज सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसाईं, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

फायरिंग की आवाज सुन मौके पर जुटे लोग

सुबह-सुबह फायरिंग की आवाज सुन परिवार व आसपास के लोग पहुंचे और जख्मी राजीव रंजन को उपचार के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची आलमगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: ब्राउन शुगर खरीदने के लिए घर से नहीं मिला पैसा, तो बिहार के दो युवकों ने लगा ली फांसी

पुलिस ने क्या कहा?

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गया है. एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने तफ्तीश में पाया है कि सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी दिखे हैं. उनकी पहचान की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >