फर्जी दरोगा बन ट्रेनों में यात्रियों को बनाता था शिकार, पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने दबोचा

Patna Crime News: पटना जंक्शन रेल पुलिस ने फर्जी दारोगा बनकर ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से फर्जी पुलिस आईकार्ड, मोबाइल और बीएमपी हवलदार के दस्तावेज बरामद हुए.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Crime News: पटना जंक्शन रेल पुलिस ने ट्रेनों में फर्जी दारोगा बनकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस का फर्जी आईकार्ड, मोबाइल फोन और बीएमपी के एक हवलदार के दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजन कुमार के रूप में हुई है, जो जहानाबाद का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार वह खुद को दारोगा बताकर ट्रेनों में सफर करता था और मौका मिलते ही यात्रियों के सामान की चोरी कर लेता था. किसी तरह की पूछताछ होने पर वह फर्जी पुलिस आईकार्ड दिखाकर बच निकलता था.

लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

रेल पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी का हुलिया, गतिविधियां और पटना जंक्शन आने का समय पता किया. इसके बाद उसे पकड़ने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.

बंदे भारत एक्सप्रेस का कर रहा था इंतजार

जैसे ही रंजन कुमार पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचा और बंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार करने लगा, पुलिस ने हुलिया के आधार पर उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके बैग से पुलिस का फर्जी आईकार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ.

मोबाइल में मिली पुलिस वर्दी वाली तस्वीरें

पुलिस ने जब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें पुलिस की वर्दी पहने उसकी कई तस्वीरें मिलीं. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आगे की पूछताछ शुरू कर दी.

बीएमपी हवलदार के दस्तावेज भी बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से बीएमपी के एक हवलदार के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं. अब रेल पुलिस संबंधित हवलदार से पूछताछ करेगी कि उनके दस्तावेज आरोपी के पास कैसे पहुंचे. इससे मामले में नए खुलासे होने की संभावना है.

रेल थाना में केस दर्ज

रेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेल थाना में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े चोरी गिरोह का सदस्य है या अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था. साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.

ALSO READ: पटना के बाढ़ में अपराधियों का तांडव, ऑटो लूट की कोशिश, पिस्तौल दिखाकर धमकी और टेंपो स्टैंड में तोड़फोड़ का मामला दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >