पटना में व्यवसायी पर अपराधियों ने की फायरिंग, होटल संचालक समेत दो घायल

Patna Crime News: पटना में अपराधियों ने एक बार फिर व्यवसायी को निशाना बनाया. बदमाशों ने दो लोगों पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Patna Crime News: (फुलवारी शरीफ, अजीत) पटना में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया. दो गुटों के बीच चली पुरानी रंजिश ने हिंसक झड़प का रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते मामला गोलीबारी तक पहुंच गया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और लोग सहम गए.

मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में अगमकुआं तुलसी मंडी निवासी महारानी होटल के संचालक सह राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव और उनके सहयोगी जितेंद्र साह इस हमले में घायल हुए हैं. दोनों को बदमाशों ने उस समय निशाना बनाया, जब वे जमीन से जुड़े विवाद को लेकर क्षेत्र से लौट रहे थे.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि गोपालपुर थाना इलाके में करीब दो बीघा जमीन को लेकर ओमप्रकाश यादव और जितेंद्र कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव पहले से ही बना हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले भी दोनों गुटों के बीच कहासुनी और हल्की मारपीट हुई थी, लेकिन उस समय मामला किसी तरह शांत करा दिया गया था.

घटना के दिन सोमवार को बादशाही पइन के पास एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए और अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. इसी दौरान रानीपुर पैजाबा के पास, जो बाइपास थाना इलाका और गोपालपुर की सीमा पर स्थित है, वहांपहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

इस गोलीबारी में ओमप्रकाश यादव के जांघ और पैर में गोली लगी, जबकि उनके साथ रहे जितेंद्र साह के पेट को छूते हुए गोली निकल गई. गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. पुलिस को मौके से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सदर डीएसपी ने क्या बताया?

अस्पताल पहुंचे सदर डीएसपी 2 रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था और दो दिन पहले ही इस मामले में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. ऐसे में घटना को पूर्व नियोजित साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस फिलहाल यह तय करने में जुटी है कि मामला गोपालपुर थाना में दर्ज होगा या बाइपास थाना में. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस वारदात ने एक बार फिर पटना में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि जमीन विवादों को लेकर बढ़ती हिंसा ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है.

Also Read: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में निशांत कुमार जिंदाबाद के लगे नारे, गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >