पटना में बेखौफ होकर घूम रहे चेन स्नैचर, आधे घंटे में डॉक्टर समेत दो लोगों को बनाया निशाना

Patna Crime News: पटना के कंकड़बाग में महज आधे घंटे के भीतर दो लोगों से सोने की चेन झपट ली गई. सीसीटीवी में युवक-युवती का गैंग वारदात को अंजाम देता दिखा. पुलिस जांच में जुटी है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Crime News: राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह महज आधे घंटे के भीतर चेन स्नैचिंग की दो वारदातों ने लोगों में दहशत फैला दी. बाइक सवार युवक-युवती ने पहले टेंपो स्टैंड के पास एक व्यक्ति और फिर जगनपुरा मोड़ पर एक डॉक्टर को निशाना बनाकर सोने की चेन छीन ली. दोनों घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक ही गैंग के शामिल होने के संकेत मिले हैं.

पहली वारदात कंकड़बाग टेंपो स्टैंड के पास

पहली घटना सुबह करीब 8 बजे कंकड़बाग टेंपो स्टैंड के समीप हुई. अशोक नगर रोड नंबर 8 बी निवासी टिंकू कुमार मॉर्निंग वॉक के बाद सब्जी खरीद रहे थे. इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर जगनपुरा मोड़ की ओर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की.

दूसरी वारदात में डॉक्टर बने शिकार

पहली घटना के करीब आधे घंटे बाद बदमाशों ने जगनपुरा मोड़ के पास रहने वाले डॉक्टर रंजीत कुमार को निशाना बनाया. डॉक्टर सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर कार की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.

चेन छीनने के दौरान घायल हुए डॉक्टर

चेन स्नैचिंग के दौरान डॉक्टर रंजीत कुमार की गर्दन भी छिल गई. वारदात के बाद आरोपी जीरो माइल की ओर भाग निकले. पुलिस ने दोनों घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि दोनों वारदातों को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है.

सीसीटीवी में युवक-युवती का गैंग आया नजर

पुलिस जांच में सामने आया है कि बाइक पर एक युवक और एक युवती सवार थे. युवक बाइक चला रहा था, जबकि युवती झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन रही थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की पहचान में जुटी है.

पहले भी कई वारदात कर चुका है गैंग

पुलिस के अनुसार युवक-युवती का यह गैंग पहले भी कंकड़बाग इलाके में कई चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ALSO READ:फर्जी दरोगा बन ट्रेनों में यात्रियों को बनाता था शिकार, पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >